Go Digit General Insurance ने दिखाया दमदार प्रदर्शन, मुनाफा हुआ दोगुना

बेंगलुरु स्थित Go Digit General Insurance ने मार्च 2025 में खत्म हुई तिमाही (Q4 FY25) में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी की ग्रॉस रिटेन प्रीमियम (GWP) में साल-दर-साल 10% की बढ़ोतरी हुई है, वहीं इसी दौरान कंपनी का मुनाफा दोगुना हो गया।
क्या रहा प्रदर्शन?
मार्च 2025 तिमाही में Go Digit का GWP बढ़कर ₹2,576 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹2,335 करोड़ था।
पूरे वित्त वर्ष (FY25) के दौरान कंपनी ने पहली बार ₹10,000 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार किया और GWP में 14% की बढ़त के साथ ₹10,282 करोड़ का स्तर छू लिया।
कमाई कहां से हुई सबसे ज्यादा?
मोटर इंश्योरेंस से सबसे ज्यादा कमाई हुई — Q4 में ₹1,373 करोड़
हेल्थ इंश्योरेंस से आए ₹436 करोड़
फसल बीमा (Crop Insurance) से जुड़े ₹312 करोड़
फायर, मरीन और अन्य से छोटी रकमें भी जुड़ीं
पूरा साल देखा जाए तो कंपनी ने नेट प्रीमियम से ₹8,046 करोड़ की कमाई की, जिसमें अकेले मोटर इंश्योरेंस से ₹5,424 करोड़ का योगदान रहा।
खर्चों का क्या हाल रहा?
कमीशन और ब्रोकरेज खर्च 20% बढ़कर ₹598 करोड़ हो गए।
कर्मचारी लाभ (Employee Benefits) खर्च घटकर ₹56 करोड़ रह गया।
बिजनेस डेवलपमेंट और प्रमोशनल खर्च भी घटकर ₹84 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹150 करोड़ था।
क्लेम्स में बढ़ोतरी:
Q4 FY25 में कंपनी ने कुल ₹1,353 करोड़ के बीमा दावे चुकाए, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,075 करोड़ थे। बकाया दावों में भी इजाफा होकर ₹365 करोड़ पर पहुंच गया।
कुल खर्च और मुनाफा:
Q4 में कुल खर्च 10% बढ़कर ₹2,426 करोड़ हो गया।
पूरे साल के दौरान कुल खर्च 11% बढ़कर ₹8,865 करोड़ रहा।
अच्छी खबर ये रही कि कंपनी का मुनाफा Q4 FY25 में दोगुना होकर ₹116 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹53 करोड़ था।
सालाना आधार पर देखें तो Go Digit का मुनाफा 133% बढ़कर ₹425 करोड़ हो गया, जबकि FY24 में यह ₹182 करोड़ था।
शेयर बाजार में भी चमक:
28 अप्रैल 2025 को ट्रेडिंग के अंत तक Go Digit के शेयरों में 4.3% की बढ़त देखने को मिली और शेयर ₹311.5 पर बंद हुए।
Also Read : UPI में हालिया गड़बड़ी: आखिर क्या हुआ और NPCI ने कैसे संभाली स्थिति?